Quora मंच क्या है और कैसे बनाएं हिंदी में

1 टिप्पणी
नमस्कार दोस्तों, आप सभी का हमारी इस पोस्ट में स्वागत है। यहां आज मैं Quora के मंच के बारे में पूरी जानकारी साझा कर रहा हूं। जैसे कि Quora मंच क्या है? Quora मंच कैसे बनाएं। आइए सबसे पहले Quora मंच के बारे में जानते हैं।
Quora Space in hindi

Quora मंच क्या है

Quora मंच, Quora उपयोगकर्ताओं का एक समूह है। हम फेसबुक के उदाहरण से जानते हैं। जैसे हम फेसबुक के अंदर ग्रुप बनाते हैं। उसी तरह आप Quora में एक मंच बना सकते हैं। यह एक समूह की तरह कार्य करता है।
यदि आप Quora में मंच एडमिन हैं। तब आपके हाथों में मंच का पूरा नियंत्रण होगा।

जिसमें आप मंच के अंदर अपने अनुयायियों को आमंत्रित कर सकते हैं। जिसमें 4 तरीके शामिल हैं।
  1. फॉलोअर
  2. योगदान देने वाला
  3. माडरेटर
  4. एडमिन
इसके अलावा, आप फ़ोरम के अंदर किसी भी व्यक्ति द्वारा साझा किए गए पोस्ट को हटा और स्वीकृत कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने मंच पर सीधे अपनी पोस्ट साझा कर सकते हैं।

मैं कुछ महीने पहले Quora से जुड़ा था और मुझे कुछ दिनों पहले Quora पर मंच बनाने के लिए Quora से अनुमति मिली है। इसलिए, Quora मंच बनाने से पहले, आपको इसे अवश्य देखना चाहिए। क्वोरा ने आपको मंच बनाने की सुविधा दी है या नहीं।

यदि आपको Quora पर मंच बनाने की सुविधा और option नहीं मिला है। फिर आपको इसके लिए इंतजार करना होगा।आइये अब जानते हैं।

Quora मंच कैसे बनाएं

मैं आपके साथ नीचे Quora के होमपेज का स्क्रीनशॉट साझा कर रहा हूं। जिसमें मैंने येलो लाइन से Quora मंच के विकल्प को दिखाया है। यहाँ मैं पहले से ही अपने Quora id से लॉग इन (login) हूँ। जिसको आप देख सकते हैं।

Mobile version
Quora homepage

Desktop version
Homepage quora

एक नया मंच बनाने के लिए, आपको Quora मंच के इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको इस तरह का इंटरफ़ेस मिलेगा।
Create quora space

अब आपको यहां 3 options मिलेंगे। जिसमें आप देख सकते हैं।

1. बनाएँ (अपना मंच बना सकते हैं)

2. खोजें (मंच को खोज सकते हैं)

3. मंच के नाम (आपके द्वारा बनाए या जोड़े गए)

एक मंच बनाने के लिए, आपको पहले विकल्प का चयन करना होगा। जिसके बाद आपको इस तरह का इंटरफ़ेस मिलेगा।
Create quora space
अब आपको यहां पर अपना मंच नाम और विवरण देना होगा।

जैसा कि आप ऊपर स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

मैंने प्रकृति की जानकारी के लिए एक मंच बनाया है।

जिसमें आप 1 लाइन के अंदर बता सकते हैं कि आप अपने मंच में किस तरह का काम करना चाहते हैं।

अब आपको हो गया (Done) ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपका मंच बन जाएगा।
Quora manch
अब आपका मंच तैयार हो जाएगा। इसके बाद आपको मंच प्रोफाइल को पूरा करना होगा।

इन्हें पढ़ें;

मुझे उम्मीद है। दोस्तों, आप एक मंच बनाने की प्रक्रिया को समझ गए होंगे।

धन्यवाद

Related Posts

1 टिप्पणी

  1. मोबाइल में डेक्सटॉप वर्जन कैसे खुलता है ?और मोनेटाइजेशन का ऑप्शन हिंदी मंच में कहां पर है ? इमेज और वीडियो कहां पर लगाते हैं ?कृपया इसकी भी जानकारी दें!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें